अमरीका को ठेंगा दिखाकर दोनों कोरिया वार्ता की मेज़ पर बैठे
संयुक्त सीमावर्ती क्षेत्र पन्मूनज्म में उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच वार्ता आरंभ हो गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह शुरु हुई वार्ता में दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडलों के बीच दक्षिणी कोरिया के शीतकालीन ओलंपिक खेलों में उत्तरी कोरिया के खिलाड़ियों के भाग लेने का विषय सर्वोपरि है किन्तु इन वार्ताओं में हर स्तर पर तनाव कम किए जाने को विशेष महत्व प्राप्त है।
दक्षिणी कोरिया की समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि वार्ता की इस प्रक्रिया की उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मोन जाए एन, वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा सीधे निगरानी कर रहे हैं।
दोनों कोरियाओं में एकता पैदा करने के बारे में दक्षिणी कोरिया के मंत्री चूम यूंग ग्योन ने वार्ता आरंभ हतने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा काि हम कोरिया महाद्वीप के संकट में कमी लाने का प्रयास कर रहे हैं और इन वार्ताओं में इस संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता होगी। (AK)