नाइजीरिया, 107 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55635-नाइजीरिया_107_आतंकवादी_ढेर
नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 107 तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १०, २०१८ २०:०८ Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया, 107 आतंकवादी ढेर

नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 107 तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए उस गुट के 107 आतंकवादियों को मार गिराया है। नाइजीरियाई सुरक्षा बलों का कहना है कि इस आतंक विरोधी अभियान में आतंकियों के हथियारों के गोदामों को भी तबाह किया है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई सेना ने पिछले कुछ हफ्तों से आतंकवादी गुट बोको हराम के ख़िलाफ़ विशेष अभियान शुरू कर रखा है। आतंकवाद विरोधी इस आप्रेशन के अंतर्गत बोको हराम के नियंत्रण वाले कई गावों और क्षेत्रों को भी नाइजीरियाई सेना ने आज़ाद कराया है।

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर गामबूरो में एक मस्जिद में आत्मघाती धमाके में एक दर्जन से अधिक नमाज़ियों की जान चली गई थी। इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी भी आतंकवादी गुट बोको हराम ने स्वीकार की थी।

याद रहे कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम नाइजीरिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई इलाक़ों में सक्रिय है। बोको हराम, इराक़, सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय तक़फ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से जुड़ा हुआ है।

2009 से, नाइजीरिया, चाड, नाइजर और कैमरून में बोको हराम के हमलों में कम से कम 20,000 लोग मारे गए हैं और लगभग 30 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। (RZ)