आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की, मैं जीवित एवं स्वस्थ हूं + वीडियो
Jan १४, २०१८ १०:१२ Asia/Kolkata
नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के नेता आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की 2015 में जेल जाने के बाद से पहली बार सार्वजनिक रूप से ज़ाहिर हुए हैं।
शनिवार को शेख़ ज़कज़की ने नाइजीरिया की राजधानी अबूजा के अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह ज़िंदा और स्वस्थ हैं।
वास्तव में हाल ही में यह अफ़वाह फैल गई थी कि नाइजीरिया में वरिष्ठ शिया धर्मगुरू को अवैध रूप से जेल में बंद रखने के दौरान मौत हो गई है।
उन्होंने नाइजीरियाई लोगों का शुक्रिया अदा किया और डॉक्टरों तक पहुंच को संभव बनाने के लिए सरकार का भी अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पुलिस ने उन्हें उनके डॉक्टरों से मुलाक़ात का अवसर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है। msm
टैग्स