बांग्लादेश में दस लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मौजूद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56095-बांग्लादेश_में_दस_लाख_से_अधिक_रोहिंग्या_मुसलमान_मौजूद
बांग्लादेश के एक अधिकारी ने बताया है कि उनके देश में इस समय दस लाख से अधिक रोहिंग्या मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ १७:४८ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में दस लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मौजूद

बांग्लादेश के एक अधिकारी ने बताया है कि उनके देश में इस समय दस लाख से अधिक रोहिंग्या मौजूद हैं।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार बांग्लादेश के एक अधिकारी ने बताया है कि इस देश से रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी का क्रम अगले सप्ताह से आरंभ हो जाएगा।  उन्होंने बताया कि अब तक दस लाख रोहिंग्या मुसलमानों का नामांकन किया जा चुका है जबकि अभी भी बहुत से रोहिंग्या मुसलमानों का नामांकन होना बाक़ी है।  इस अधिकारी का कहना है कि रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार से मिलने वाली बांग्लादेश की सीमा पर पनाह दी गई है और उनकी संख्या उससे कहीं अधिक है जितनी अबतक बताई जा रही थी।

बताया जाता है कि म्यांमार की सेना और वहां के अतिवादी बौद्ध चरमपंथियों के संयुक्त हमलों के बाद इस देश के राख़ीन प्रांत से बहुत बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।  म्यांमार की सेना और बौद्ध चरमपंथियों के हमलों में छह हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे जा चुके हैं जबकि घायलों की संख्या आठ हज़ार से अधिक बताई जा रही है।