पोप फ़्रांसिस पेरू की यात्रा पर
Jan १९, २०१८ १३:५७ Asia/Kolkata
कैथोलिक इसाइयों के धर्मगुरू पोप फ़्रांसिस पूरे के मूल निवासियों की समस्याओं को निकट से देखने के लिए पेरू पहुंचे हैं।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार पोप फ़्रांसिस पेरू के मूल निवासियों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे। उन्होंने आज पेरू के राष्ट्रपति "पेड्रो पैब्लो" से भेंटवार्ता की। पोप फ़्रांसिस ने पेरू के उत्तरी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस विषय पर चिंता व्यक्त की। वे पेरू से पहले कई लैटिन अमरीकी देशों की यात्रा कर चुके हैं। पोप फ़्रांसिस, यूटरे माल्डोनाडो तथा ट्रजिलों नगरों का भी दौरा करेंगे।
दूसरी ओर बहुत से लोगों ने वहां पर गिरजाघरों में होने वाले यौन शोषण के विरुद्ध प्रदर्शन किये।
टैग्स