पाकिस्तान, 10 आतंकवादियों की सज़ाए मौत की पुष्टि
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56225-पाकिस्तान_10_आतंकवादियों_की_सज़ाए_मौत_की_पुष्टि
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने सैन्य अदालत की ओर से 10 ख़तरनाक आतंकवादियों को सुनाई गयी सज़ाए मौत और तीन अन्य आतंकवादियों की क़ैद के फ़ैसले की पुष्टि कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०१८ १८:४८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, 10 आतंकवादियों की सज़ाए मौत की पुष्टि

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने सैन्य अदालत की ओर से 10 ख़तरनाक आतंकवादियों को सुनाई गयी सज़ाए मौत और तीन अन्य आतंकवादियों की क़ैद के फ़ैसले की पुष्टि कर दी।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर से जारी बयान के अनुसार सेना प्रमुख की ओर से जिन आतंकवादियों की सज़ा की पुष्टि की गयी है वह नागरिकों और सैनिकों ही हत्या, क़ानून लागू करने वाली और शिक्षण संस्थाओं पर हमलों सहित आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त थे।

आईएसपीआर का कहना है कि सैन्य अदालत की ओर से मौत की सज़ा पाने वाले दस आतंकवादी 41 सुरक्षाकर्मियों की हत्या जबकि अन्य 33 को घायल करने में लिप्त थे।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग के बयान में कहा गया है कि सज़ा पाने वाले आतंकवादियों के नियंत्रण से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया था।

समस्त आतंकवादियों को सैन्य अदालत से पहले ही सज़ाएं सुनाई जा चुकी हैं और इन आतंकवादियों का प्रतिबंधित संगठनों से संबंध था।

ज्ञात रहे कि संविधान में 21वें संशोधन के अंतर्गत स्थापित होने वाली सैन्य अदालतों से अब तक आतंकवाद में लिप्त कई मुजरिमों को सज़ाए मौत सुनाई जा चुकी है जिनमें से कई को सेना प्रमुख की पुष्टि के बाद फांसी दी गयी। (AK)