दोनों कोरियाओं के खिलाड़ी एक ही झंडे तले खेलेंगे
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने समस्त कोरिया वासियों का आह्वान किया है कि यात्रा, संपर्क और दोनों कोरियाओं के मध्य सहकारिता को मज़बूत करें और दोबारा एकीकरण की दिशा में प्रयास करें।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने इसी प्रकार समस्त कोरिया वासियों का आह्वान किया है कि कोरिया वासियों को चाहिये कि वे सैनिक तनाव से दूरी करें और कोरिया प्रायद्वीप में शांतिपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास करें।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के संबंध में जो नर्म व लचीला दृष्टिकोण अपनाया है वह कुछ पहलुओं से ध्यान योग्य है। पहला यह कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोन ऊन ने अभी हाल ही में घोषणा की है कि इस देश का मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम दक्षिण कोरिया के खिलाफ नहीं है और वह इसका प्रयोग केवल अमेरिका के खिलाफ करेंगे। उनके इस बयान का दक्षिण कोरिया के विभिन्न हल्कों में स्वागत हुआ।
दूसरा यह कि दक्षिण कोरिया के प्यूंगचांग नगर में जो ओलंपिक खेल होने वाले हैं उससे तनाव कम करने की भूमि प्रशस्त हो गयी है।
उत्तर व दक्षिण कोरिया ने जो एक झंडे तले खेलने का निर्णय किया है वह इस बात का सूचक है कि दोनों कोरियाओं के मध्य समस्त स्तर पर एकता व समरता की इच्छा पाई जाती है।
तीसरे यह कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाये इन उत्तर कोरिया से तनाव समाप्त करने के नारे से सत्ता में पहुंचे हैं और वह क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करके आर्थिक समस्याओं के समाधान और पूंजी निवेश को आकर्षित करने के प्रयास में हैं।
क्योंकि दक्षिण कोरिया के नेता इस बात को भली- भांति जानते हैं कि हर प्रकार के संभावित युद्ध की स्थिति में सबसे अधिक हानि विशेषकर आर्थिक क्षेत्रों को होगी।
बहरहाल उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने एकता व समरसता के लिए समस्त कोरिया वासियों का जो आह्वान किया है वह एक अच्छा क़दम है पर इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दोनों कोरियाओं के मध्य शांति की दिशा में जो प्रक्रिया आंरभ हुई है उसे ख़राब करने के लिए अमेरिका अधिक सक्रिय हो जायेगा क्योंकि अमेरिका किसी भी स्थिति में दोनों कोरियाओं के मध्य एकता नहीं चाहेगा। MM