रूस का एलान, ईरान का दामन साफ है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57017-रूस_का_एलान_ईरान_का_दामन_साफ_है
रूस ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के ख़िलाफ़ कोई मामला नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०१, २०१८ १६:३२ Asia/Kolkata
  • रूस का एलान, ईरान का दामन साफ है

रूस ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के ख़िलाफ़ कोई मामला नहीं है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वसीली नेबेंज़्या ने वॉशिंग्टन में मीडिया से बात करते हुए अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए ताज़ा आरोपों के जवाब में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के ख़िलाफ़ कोई मामला नहीं चल रहा है।

वसीली नेबेंज़्या ने कहा कि अमेरिका द्वारा जितने भी ईरान पर आरोप लगाए गए हैं उसको ईरान ने पहले ही ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यमनी बलों के पास आज जो हथियार हैं वह अतीत में भी उनके पास मौजूद थे।

रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के कार्यकाल के दौरान, विभिन्न देशों द्वारा यमन को अपने हथियारों को बेचने की होड़ सी लगी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की स्थाई प्रतिनिधि निकी हेली ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा था। उस कार्यक्रम में अमेरिकी प्रतिनिधि ने यमन युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के लिए ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यमनी सेना, सऊदी अरब और उसके गठबंधन के ख़िलाफ़ जिन हथियारों और मिज़ाइलों का प्रयोग कर रही है वह ईरान निर्मित हैं। (RZ)