दोनो कोरिया मित्र बन सकते हैंः दक्षिणी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57297-दोनो_कोरिया_मित्र_बन_सकते_हैंः_दक्षिणी_कोरिया
दक्षिणी कोरिया ने आशा व्यक्त की है कि उत्तरी कोरिया के साथ उसकी मित्रता हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१८ ११:१२ Asia/Kolkata
  • दोनो कोरिया मित्र बन सकते हैंः दक्षिणी कोरिया

दक्षिणी कोरिया ने आशा व्यक्त की है कि उत्तरी कोरिया के साथ उसकी मित्रता हो सकती है।

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति "मूनजीएन" ने मंगलवार को कहा है कि शीतकालीन ओलंपिक खेलों के माध्यम से दोनो कोरियाओं के संबन्ध सामान्य बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश की ओलंपिक समिति इस बारे में प्रयास कर रही है।  दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तरी कोरिया की ओर से आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेल में भाग लेने की तत्परता से पूरे विश्व में यह संदेश जाता है कि यह खेल, राजनैतिक मतभेदों को समाप्त कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेल, 9 से 18 मार्च तक दक्षिणी कोरिया के नगर  Pyeongchang पियुंगचांग में आयोजित होंगे।  उत्तरी कोरिया की ओर से इन ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा पहले की जा चुकी है।