अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के बीच वार्ता अपरिहार्यः राष्टसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57413-अमरीका_तथा_उत्तरी_कोरिया_के_बीच_वार्ता_अपरिहार्यः_राष्टसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बल देकर कहा है कि उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच अविलंब वार्ता आरंभ होनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१८ ११:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के बीच वार्ता अपरिहार्यः राष्टसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बल देकर कहा है कि उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच अविलंब वार्ता आरंभ होनी चाहिए।

एंटोनियो गोटेरेस ने गुरूवार को सीबीएस से बात करते हुए कहा कि कोरिया प्रायःद्वीप पर बढ़ते तनाव को रोकने के लिए यह वार्ता बहुत ज़रूरी है।  उन्होंने कहा कि अब इस विषय को पेश नहीं किया जा सकता कि अगर हो सके तो दोनो पक्ष वार्ता करें।

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां इतनी जटिल हो चुकी हैं कि अब अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के बीच वार्ता अपरिहार्य हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कोई भी घटना, बहुत विनाशकारी सिद्ध हो सकती है अतः एेसे में हर प्रकार के तनाव से बचा जाए।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि दोनो पक्षों को वार्ता की मेज़ तक लाने के लिए राष्ट्रसंघ सबकुछ करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से दक्षिणी कोरिया में शीतकालीन ओलंपिक खेल आरंभ हो रहे हैं जिसमें उत्तरी कोरिया भी भाग ले रहा है।