दक्षिण कोरिया में विन्टर ओलंपिक खेल आरंभ हो गये
Feb ०९, २०१८ ०८:०३ Asia/Kolkata
प्राप्त समाचारों के अनुसार 23वां विन्टर ओलंपिक खेल आज शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के प्यूंगचांग शहर में आरंभ हो गये।
इस ओलंपिक खेल में उत्तर कोरिया सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और ये खेल 25 फरवरी तक जारी रहेंगें।
यह ऐसी स्थिति में है जब विन्टर ओलंपिक खेल में उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों की उपस्थिति से इस संबंध में पायी जाने वाली अटकलें समाप्त हो गयी हैं।
विन्टर ओलंपिक खेलों की 12वीं प्रतिस्पर्धा 9 से 18 मार्च तक दक्षिण कोरिया के प्यूंगचांग नगर में आयोजित होगी। MM
टैग्स