रामाफोसा बने दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57831-रामाफोसा_बने_दक्षिण_अफ्रीका_के_नए_राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीका की संसद ने गुरूवार को Cyril Ramaphosa सीरिल रामाफोसा को इस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०१८ १५:०६ Asia/Kolkata
  • रामाफोसा बने दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका की संसद ने गुरूवार को Cyril Ramaphosa सीरिल रामाफोसा को इस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना है।

रोएटर के अनुसार अफ़्रीकन नेश्नल कांग्रेस ने गुरूवार 15 फरवरी 2018 को सीरिल रामाफोसा को आधिकारिक रूप में इस देश का नया राष्ट्रपति चुना है।  इससे पहले वे त्यागपत्र दे चुके जैकब ज़ूमा के सलाहकार थे।  बताया जाता है कि सीरिल रामाफोसा, एक बड़े व्यापारी हैं।  दक्षिण अफ्रीका की संसद ने घोषणा की है कि रामाफोसा, शीघ्र ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

ज्ञात रहे कि अफ़्रीकन नेश्नल कांग्रेस के भारी दबाव के बाद बुधवार को जैकब ज़ूमा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के पद से त्यापत्र दे दिया था।  ज़ूमा पर आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप लगा था जिसके बाद उनके दल अफ़्रीकन नेश्नल कांग्रेस की ओर से उन पर लगातार दबाव बढ़ रहा था और अंततः उन्होंने बुधवार की रात अपने इस्तीफ़े की घोषणा कर दी। पार्टी ने उन्हें पहले 48 घंटे की मोहलत दी थी और संसद में उनके ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी जिसके बाद ज़ूमा ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि वे नहीं चाहते कि उनके कारण किसी का ख़ून बहे और पार्टी में मतभेद बढ़ें, कहा कि वे राष्ट्रपति के पद से अलग हो जाएंगे।