कनाडा के प्रधानमंत्री के अजब- गजब जुराब... वजह बेहद मानवीय!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57971-कनाडा_के_प्रधानमंत्री_के_अजब_गजब_जुराब..._वजह_बेहद_मानवीय!
कनाडा के प्रधानमंत्री के रंगबिरंगे और कभी कभी दोनों पैरों के अलग-अलग मोज़े पूरी दुनिया के मीडिया के ध्यान का केन्द्र बने रहते हैं लेकिन वह एक ख़ास वजह से इस प्रकार के जुराब पहनते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१८ १३:३५ Asia/Kolkata
  • कनाडा के प्रधानमंत्री के अजब- गजब जुराब... वजह बेहद मानवीय!

कनाडा के प्रधानमंत्री के रंगबिरंगे और कभी कभी दोनों पैरों के अलग-अलग मोज़े पूरी दुनिया के मीडिया के ध्यान का केन्द्र बने रहते हैं लेकिन वह एक ख़ास वजह से इस प्रकार के जुराब पहनते हैं।

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कनाडा के सब से कम उम्र और बेहद स्मार्ट प्रधानमंत्री कहे जाते हैं। सन 2015 में उन्होंने सत्ता संभाली है।

उन्हें शांति व पर्यावरण प्रेमी के रूप में जाना जाता है और वह कनाडा के पलायन कर्ताओं और शरणार्थियों के मध्य काफी लोकप्रिय हैं।

46 वर्षीय जस्टिन ट्रूडो अपनी बात कहने और मानवाधिकार व पर्यावरण संबंधी संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग तरह की शैली अपनाने के लिए मशहूर हैं।

 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के जुराब हमेशा सब के लिए अजीब रहे हैं लेकिन इसकी वजह यह है कि वह यह जुराब एक 21 वर्षीय युवा की कंपनी से लेते हैं जो एक खास क़िस्म की बीमारी में ग्रस्त है और जस्टिन इस तरह से उस विकलांग की मदद करते हैं।

 

 

कनाडा के प्रधानमंत्री इस विकलांग की कंपनी के विचित्र जुराब पहन कर खुद उसकी कंपनी का प्रचार करते हैं और साथ ही विकलांगों की मदद का विश्ववासियों को आह्वान भी करते हैं।(Q.A.)