ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने पहना हिजाब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58029-ब्रिटिश_प्रधानमंत्री_टेरीज़ा_मे_ने_पहना_हिजाब
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे की एक तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह मस्जिद के दर्शन के समय हिजाब पहने हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०१८ १५:११ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने पहना हिजाब

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे की एक तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह मस्जिद के दर्शन के समय हिजाब पहने हुए हैं।

टेरीज़ा मे वास्तव में 'मेरी मस्जिद देखो' कार्यक्रम का हिस्सा बनी और एक मस्जिद के दर्शन के लिए गईं।

ब्रिटेन में वर्ष 2015 से धर्मों के बीच संवाद के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके तहत अन्य धर्मों के बहुत से लोग मुसलमानों की मस्जिदों में जाते हैं और अलग अलग धर्मों के लोगों के बीच बातचीत का बड़ा अच्छ कार्यक्रम होता है।

ब्रिटिश मुसलमानों की संस्था ने अपने ट्वीटर हैंडल पर टेरीज़ा मे की तसवीर जारी की जिसमें वह दक्षिण पूर्वी इंगलैंड की एक मस्जिद में हिजाब पहन कर भाषण दे रही हैं।

इस कार्यक्रम के तहत ब्रिटेन के अलग अलग भागों में 200 से अधिक मस्जिदों के दरवाज़े देश में बसने वाले अन्य धर्मों के अनुयायियों के लिए खोले गए।

वर्ष 2018 में इस कार्यक्रम के तहत सबसे अधिक मस्जिदों के दरवाज़े खोले गए और बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में जाकर संवाद के कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह कार्यक्रम करवाने वाली संस्था ब्रिटेन की बहुत बड़ी एनजीओ है।