ब्रिटेन में दिखने लगा यमन युद्ध का दुष्प्रभाव
ब्रिटेन के कई सांसदों ने सऊदी अरब को यमन युद्ध का ज़िम्मेदार बताते हुए सऊदी युवराज की यात्रा का विरोध किया है।
ब्रिटेन के 22 सांसद भी उस कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं जो सऊदी अरब युवराज मुहम्मद बिन सलमान की ब्रिटेन यात्रा का विरोध कर रहा है। ब्रिटेन के कई दलों के 22 सांसदों ने खुलकर सऊदी युवराज की यात्रा का विरोध किया है।
उनका कहना है कि सऊदी अरब ही यमन युद्ध का ज़िम्मेदार है और मुहम्मद बिन सलमान पर हज़ारों यमन वासियों की हत्या के ज़िम्मेदारी आती है। ज्ञात रहे कि पिछले कुछ समय से सऊदी अरब के युवराज की ब्रिटेन यात्रा का कड़ा विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठन शामिल हैं।
सऊदी अरब ने मार्च 2015 को यमन पर हमला आरंभ किया था। इस आक्रमण में अबतक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यमन युद्ध को विश्व की सबसे ख़तरनाक त्रासदी बताया है।