भारत, मालदीप के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58225-भारत_मालदीप_के_आंतरिक_मामलों_में_हस्तक्षेप_न_करे
मालदीप ने देश में जारी गंभीर राजनैतिक संकट के दौरान भीतरी मामलों में भारतीय हस्तक्षेप पर सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २४, २०१८ ०९:४६ Asia/Kolkata
  • भारत, मालदीप के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे

मालदीप ने देश में जारी गंभीर राजनैतिक संकट के दौरान भीतरी मामलों में भारतीय हस्तक्षेप पर सचेत किया है।

मालदीप की सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मालदीप अपने इतिहास के कठिनतम दौर से गुज़र रहा है किन्तु यह आवश्यक है कि भारत सहित मित्र और घटक किसी ऐसी किसी कार्यवाही से परहेज़ करें जिसके कारण देश को पेश समस्याओं के हल में रुकावट हो।

ज्ञात रहे कि भारत ने पर्यटकों के लिए स्वर्ग समझे जाने वाले मालदीप की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि आपातकाल के विस्तार से बहुत निराशा हुई है।

उल्लेखनीय है कि मालदीप के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन ने 2013 में सरकार संभालने के बाद विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को जेल भेज दिया था जिसके परिणाम में देश के पर्यटन विभाग को बहुत धचका लग चुका है।

राष्ट्रपति ने राजनैतिक विरोधियों के अतिरिक्त जजों को भी जेल में डाल दिया था जबकि हालिया दिनों में सरकारी आपातकाल लागू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार संगठन के प्रमुख ने आपातकाल के लागू होने को सर्वोच्च न्यायालय के साथ शक्ति की लड़ाई में लोकतंत्र की हत्या क़रार दिया था। दूसरी ओर जेल में बंद विपक्ष के नेता मुहम्मद नशीद ने भारत को सैन्य हस्तक्षेप के लिए कहा था।

अब्दुल्लाह यामीन के नेतृत्व में मालदीप की सरकार को भारत के प्रतिद्वंदी चीन से राजनैतिक सहयोग के अतिरिक्त आधारभूत ढांचों के निर्माण में वित्तीय सहयोग प्राप्त है। मालदीप में सत्तासीन पार्टी के सांसदों ने विश्व समुदाय की ओर से आलोचना के बावजूद देश में तीस दिन के लिए आपाताकाल के विस्तार को मंज़ूरी दी थी। (AK)