अमरीका से मुकाबले के लिए क्यूबा और वेन्ज़ोएला एकजुट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58267-अमरीका_से_मुकाबले_के_लिए_क्यूबा_और_वेन्ज़ोएला_एकजुट
क्यूबा और वेन्ज़ोएला ने अमरीकी हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने के लिए आपसी एकजुटता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २४, २०१८ १८:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीका से मुकाबले के लिए क्यूबा और वेन्ज़ोएला एकजुट

क्यूबा और वेन्ज़ोएला ने अमरीकी हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने के लिए आपसी एकजुटता पर बल दिया है।

क्यूबा और वेनेज़ुएला ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में मित्रता व एकजुटता आंदोलन की तीसरी राष्ट्रीय बैठक में अमरीका और उसके पश्चिमी घटकों के हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने के मार्गों की समीक्षा की। इस आंदोलन के समन्वयकर्ता यूनी गार्सिया ने कहा कि बैठक में वर्ष 2017 में की गई कार्यवाहियों और इसी तरह वर्ष 2018 के एजेंडे की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले 50 से अधिक बरसों से अमरीका की ओर से क्यूबा के आर्थिक, व्यापारिक और वित्तीय परिवेष्टन और इसी तरह वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ उसकी कार्यवाहियों के प्रभावों की समीक्षा की गई।

 

गार्सिया ने बताया कि इस बैठक में दक्षिण अमरीका के देशों के 12 प्रतिनिधियों और इसी तरह विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में भाग लेने वालों ने बल देकर कहा कि वे वेनेज़ुएला के लोगों के ख़िलाफ़ अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के लिए वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की ओर से उठाए गए क़दमों का समर्थन करते हैं। (HN)