ब्रिटेन के लीसेस्टर में विस्फोट 4 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58377-ब्रिटेन_के_लीसेस्टर_में_विस्फोट_4_हताहत
ब्रिटेन के लीसेस्टर नगर में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०१८ ११:४६ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के लीसेस्टर में विस्फोट 4 हताहत

ब्रिटेन के लीसेस्टर नगर में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।

रविवार की शाम को होने वाले इस विस्फोट में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।  ब्रिटेन की पुलिस ने लीसेस्टर शायर में होने वाले विस्फोट में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।  बताया जा रहा है कि विस्फोट में घायल होने वालों की स्थिति चिंताजनक है।  विस्फोट के कारण एक दुकान और उसपर बना घर ध्वस्त हो गए।

ब्रिटेन की पुलिस ने घटनास्थल के निकटवर्ती 60 घरों को ख़ाली करवा लिया है किंतु उसका कहना है कि यह कोई आतंकवादी घटना नहीं थी।  घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिये गए हैं और लोगों को उस जाने से रोका जा रहा है।  जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है वहां पर कई व्यवसायिक स्थल है।  विस्फोट की इस घटना को एक बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है।