अमरीका के चार विदेश मंत्री नहीं हो सकतेः टिलरसन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58469-अमरीका_के_चार_विदेश_मंत्री_नहीं_हो_सकतेः_टिलरसन
अमरीका के राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमंडल के कुछ सदस्यों के बीच सत्ता की जंग तेज़ हो गई है और विदेश मंत्री टिलरसन ने अपने मंत्रालय में किए जाने वाले हस्तक्षेप की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०१८ १५:२० Asia/Kolkata
  • अमरीका के चार विदेश मंत्री नहीं हो सकतेः टिलरसन

अमरीका के राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमंडल के कुछ सदस्यों के बीच सत्ता की जंग तेज़ हो गई है और विदेश मंत्री टिलरसन ने अपने मंत्रालय में किए जाने वाले हस्तक्षेप की आलोचना की है।

रेक्स टिलरसन ने विदेश मंत्रालय के मामलों में अमरीकी राष्ट्रपति के दामाद और उनके सलाहकार जेर्ड कूश्नर, संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की स्थायी प्रतिनिधि निकी हेली, और ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मैक मस्टर के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका के चार विदेश मंत्री नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि कूश्नर को इस्राईल और फ़िलिस्तीन से संबंधित मामलों की ज़िम्मेदारी दी गई है लेकिन वे चीन व मैक्सिको से अमरीका के संबंधों के बारे में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं।

 

वाइट हाउस कार्यालय के प्रमुख जाॅन केली ने भी विदेश नीति से संबंधित मामलों में कूश्नर के हस्तक्षेप की आलोचना की है। टिलरसन और वाइट हाउस के कुछ अधिकारियों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि कहा जा रहा है कि वे विदेश मंत्री के पद से त्यागपत्र देना चाहते हैं और ट्रम्प उनके विकल्प की समीक्षा कर रहे हैं। (HN)