तालेबान को काबुल सरकार से बात करनी चाहियेः हामिद करज़ई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58607-तालेबान_को_काबुल_सरकार_से_बात_करनी_चाहियेः_हामिद_करज़ई
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि तालेबान को काबुल सरकार से बात करनी चाहिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०१८ ०७:१२ Asia/Kolkata
  • तालेबान को काबुल सरकार से बात करनी चाहियेः हामिद करज़ई

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि तालेबान को काबुल सरकार से बात करनी चाहिये।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने गुरूवार को कहा कि अगर तालेबान गुट शांतिवार्ता करना चाहता है तो उसे अमेरिका के बजाये अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सरकार से वार्ता करनी चाहिये।

हामिद करज़ई ने अफ़ग़ान सरकार की शांति स्ट्रैटेजी का समर्थन किया और कहा कि तालेबान वार्ता के माध्यम से उस युद्ध को समाप्त कर सकता है जिसके जारी रहने से दोनों पक्षों को नुकसान पहुंच रहा है।

अफ़गानिस्तान की राष्ट्रीय सरकार ने शांति का सुझाव पेश करके तालेबान गुट का आह्वान किया है कि वह शांतिवार्ता से जुड़ जाये।

यह ऐसी स्थिति में है जब तालेबान ने अफगान सरकार के सुझाव को रद्द करते हुए इसे तालेबान गुट के विरुद्ध एक षडयंत्र बताया है।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने और आतंकवाद से मुकाबले के लिए बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय बैठक हुई थी जिसमें विश्व के 20 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। MM