उत्तरी कोरिया ने रद्द किया अमरीका का नया आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58633-उत्तरी_कोरिया_ने_रद्द_किया_अमरीका_का_नया_आरोप
उत्तरी कोरिया की ओर से सीरिया के लिए रासायनिक शस्त्र भेजेन के आरोप को पियुंगयांग ने कड़ाई से रद्द किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०१८ १५:३६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने रद्द किया अमरीका का नया आरोप

उत्तरी कोरिया की ओर से सीरिया के लिए रासायनिक शस्त्र भेजेन के आरोप को पियुंगयांग ने कड़ाई से रद्द किया है।

उत्तरी कोरिया ने अमरीका तथा राष्ट्रसंघ के निरीक्षकों के उसे दावे को कड़ाई से रद्द किया है जिसमें पियुंगयांग की ओर से सीरिया, रासायनिक शस्त्र भेजने की बात कही गई है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके एलान किया है कि उनके देश ने न केवल यह कि इस प्रकार के हथियार सीरिया नहीं भेजे हैं बल्कि उसने रासायनिक शस्त्रों के निशस्त्रीकरण समझौते का कभी उल्लंघन नहीं किया है।  इस बयान में अमरीकी दावे को पूर्ण रूप से निराधार बताया गया है।  पियुंगयांग का कहना है कि इस प्रकार के निराधार आरोपों का मुख्य कारण उत्तरी कोरिया पर अधिक से अधिक प्रतिबंध लगाना है।

उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय के बयान में स्पष्ट किया गया है कि अमरीका ही वह पहला देश है जिसने रासायनिक शस्त्रों का पहली बार प्रयोग किया था।  उसने सन 1950 से 1953 के बीच कोरिया युद्ध में रायासनिक शस्त्रों का प्रयोग करके 50000 कोरिया वासियों को मौत के घाट उतार दिया था।