तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान सरकार की वार्त में सहयोग के इच्छुकः चीन
चीन ने कहा है कि वह तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता में सहयोग के लिए तैयार है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि उनका देश, तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता में सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
चीनी प्रवक्ता होवा चूनिंग ने तालेबान तथा अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि हम इसमें सहयोग करना चाहते हैं। चीन इससे पहले भी वार्ता प्रक्रिया में सहयोग की बात कह चुका है। चीन से पहले पाकिस्तान भी तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता के प्रस्ताव का स्वागत कर चुका है।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी ने पिछले सप्ताह काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में तालेबान के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता करने का प्रस्ताव दिया था।