आरोपियों को अमरीका के हवाले नहीं करेंगेः पुतीन
रूसी राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे आरोपियों को अमरीका के हवाले नहीं करेंगे।
राष्ट्रपति पुतीन का कहना है कि वे रूसी नागरिक जिनपर 2016 के अमरीकी चुनाव में हस्तक्षेप के आरोप हैं उनको वे वाशिग्टन के हवाले नहीं करेंगे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पुतीन ने रविवार को अमरीकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे संचार माध्यमों का सहारा लेने के बजाए रूसी नागरिकों पर लगे आरोपों को सिद्ध करने के लिए जानकारियां उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यदि इस बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं तो फिर माॅस्को इस संबन्ध में वार्ता के लिए तैयार है।
ज्ञात रहे कि अमरीका की न्याय पालिका ने इस देश के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का हवाला देते हुए 13 रूसी नागरिकों और तीन रूसी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि रूस इससे पहले भी कई बार अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में माॅस्को के हस्तक्षेप के आरोप को रद्द कर चुका है।