चीन ने अपने रक्षा बजट मे की वुद्धि की घोषणा
Mar ०५, २०१८ ०६:४९ Asia/Kolkata
चीन ने सन 2018 के लिए अपने रक्षा बजट में आठ दश्मलव एक प्रतिशत की वृद्धि की है।
फ्रांस प्रेस के अनुसार चीन की सरकार ने एलान किया है कि वह जारी वर्ष के अपने रक्षा बजट में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि करके उसे 175 अरब डाॅलर करने जा रही है। चीन ने पिछले साल अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 150.5 अरब डाॅलर कर दिया था।
कुछ जानकारों का कहना है कि चीन की ओर से अपने रक्षा बजट में वृद्धि, क्षेत्रीय देशों की चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि नैश्नल पीपल्स कांग्रेस के प्रवक्ता ने रक्षा बजट में वृद्धि का बचाव करते हुए कहा है कि रक्षात्मक प्रवृत्ति वाली रक्षा नीति के साथ चीन के विकास से किसी भी देश को कोई ख़तरा नहीं होगा।
टैग्स