वाइट हाऊस के बाहर ज़ायोनी विरोधी प्रदर्शन
वाइट हाऊस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिग्रहणकारी सरकार के लिए अमरीका के समर्थन के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।
ज़ायोनी लाॅबी आइपेक की वार्षिक बैठक के अवसर पर अमरीकी और अरब संगठनों के निमंत्रण पर वाइट हाऊस के बाहर ज़ायोनी विरोधी प्रदर्शन किया गया जिसमें अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के लिए अमरीकी समर्थन की निंदा की गयी।
अलमयादीन टीवी चैनल ने बताया है कि अमरीकी नागरिकों और अमरीका में रहने वाले अरब मूल के अमरीकियों ने इस्राईल के लिए अमरीका के समर्थन के विरुद्ध प्रदर्शन किए।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ट्रम्प द्वारा बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी स्वीकार किए जाने के निर्णाय को भी रद्द कर दिया और कहा कि वह पूर्ण सहमति से ट्रम्प के इस फ़ैसले का विरोध करते हैं।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ज़ायोनी शासन के लिए अमरीकी कांग्रेस के समर्थन की भी निंदा की और फ़िलिस्तीन पर अतिग्रहण की समाप्ति की मांग की।
ज़ायोनी शासन का प्रयास है कि वह इस साल आइपेक की वार्षिक बैठक में अपने लिए ट्रम्प और कांग्रेस का अधिक से अधिक समर्थन प्राप्त करे किन्तु इस ताज़ा प्रदर्शन से यह प्रतीत होता है कि अमरीकी जनमत चाहता है कि अमरीका में ज़ायोनी लाॅबी का प्रभाव कम हो और फ़िलिस्ती का समर्थन किया जाए। (AK)