इराक़ में उपस्थिति बनाना चाहते हैंः नाटो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58821-इराक़_में_उपस्थिति_बनाना_चाहते_हैंः_नाटो
उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नाटो ने इराक़ में अपनी उपस्थिति बनाने की इच्छा व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१८ ०७:०६ Asia/Kolkata
  • इराक़ में उपस्थिति बनाना चाहते हैंः नाटो

उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नाटो ने इराक़ में अपनी उपस्थिति बनाने की इच्छा व्यक्त की है।

नाटो के महासचिव Jens Stoltenberg जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम इराक़ में भी उपस्थित रहना चाहते हैं।

विशेष बात यह है कि नाटो के महासचिव ने यह इच्छा एेसी स्थिति में व्यक्त की है कि जब चार दिन पहले ही इराक़ की सरकार ने इस देश में मौजूद विदेशी सैनिको के निकलने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की है।  जेम्स स्टोलटेनबर्ग ने इराक़ में इस देश के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के बाद कहा कि हम यहां पर इसलिए हैं कि इराक़ सरकार हमसे एेसा चाहती है।  उन्होंने कहा कि हम इराक़ की जनता और उसके निमंत्रण पर ही कुछ करेंगे।

इससे पहले अमरीका यह कह चुका है कि इराक़ में दाइश के विरुद्ध संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है अतः इराक़ में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति बहुत ज़रूरी है।

यह बातें एेसी स्थिति में सामने आ रही हैं कि जब इराक़ी जनता अपने देश के अधिकारियों से बारंबार यह मांग कर चुकी है कि विदेशी सैनिकों को इराक़ से निकाला जाए क्योंकि इनकी उपस्थिति देश में अशांति का कारण बनी है।