उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया के साथ संबन्ध विस्तार का इच्छुक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58825-उत्तरी_कोरिया_दक्षिणी_कोरिया_के_साथ_संबन्ध_विस्तार_का_इच्छुक
उत्तरी कोरिया के नेता ने दक्षिणी कोरिया के साथ संबन्ध विस्तार की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१८ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया के साथ संबन्ध विस्तार का इच्छुक

उत्तरी कोरिया के नेता ने दक्षिणी कोरिया के साथ संबन्ध विस्तार की बात कही है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार "किम जोंग ऊन" ने दक्षिणी कोरिया के शिष्टमण्डल के साथ भेंटवार्ता में यह बात कही है।  उत्तरी कोरिया के नेता ने दक्षिणी कोरिया से आए शिष्टमण्डल का स्वागत करते हुए दोनो देशों के संबन्धो में एक नया अध्याय जोड़ने की बात कही।  उन्होंने कोरिया प्रायद्वीप में तनाव कम करने के उपायों की चर्चा की।

दक्षिणी कोरिया के शिष्टमण्डल ने इस देश के राष्ट्रपति का पत्र उत्तरी कोरिया के नेता को दिया।  राजनैतिक टीकाकारों का मानना है कि दक्षिणी कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों में उत्तरी कोरिया की ओर से भाग लेने और इन खेलों के उद्घाटन समारोह में उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन की उपस्थिति से दोनो कोरिया के बीच तनाव करने में वृद्धि होगी।