उत्तर कोरिया के नेता और ट्रम्प मिलने वाले हैं
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने इस देश के राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के मध्य मुलाकात के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है।
वाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सेन्डर्ज़ ने कहा है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख चूंग यू योंग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ओन का वह संदेश दिया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भेंट की इच्छा जताई है।
इसी बीच दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ओन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्य भेंट मई महीने में होगी।
अमेरिकी सूत्रों की रिपोर्टों के अनुसार दक्षिण कोरिया से अमेरिका जाने वाले प्रतिनिधिमंडल ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया मिसाइलों के परीक्षण को रोकने के प्रति कटिबद्ध रहेगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका से वापसी के बाद दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल अलग- अलग रूस, चीन और जापान की यात्रा पर जायेगा। MM