दाइश के गठन में सऊदी अरब की मुख्य भूमिकाः अमरीकी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59143-दाइश_के_गठन_में_सऊदी_अरब_की_मुख्य_भूमिकाः_अमरीकी_अधिकारी
नैटो में अमरीका के पूर्व राजदूत ने कहा है कि दाइश क गठन में सऊदी अरब की मुख्य भूमिका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१८ २०:१७ Asia/Kolkata
  • दाइश के गठन में सऊदी अरब की मुख्य भूमिकाः अमरीकी अधिकारी

नैटो में अमरीका के पूर्व राजदूत ने कहा है कि दाइश क गठन में सऊदी अरब की मुख्य भूमिका है।

नैटो में अमरीका के पूर्व राजदूत राबर्ट हन्टर ने दाइश के गठन में सऊदी अरब की भूमिका और इस गुट के लिए रियाज़ के समर्थन और साथ ही पश्चिम की ओर इस पूरी प्रक्रिया की अनदेखी और ख़ामोशी के बारे में कहा कि सऊदी अधिकारी, अमरीका को बड़ा शैतान नहीं समझते और इस्राईल के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

नैटो में अमरीका पूर्व राजदूत ने इराक़ और सीरिया में दाइश की पराजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह बात स्पष्ट है कि आतंकवाद के विरुद्ध ईरान का युद्ध, उन समस्त देशों की सहायता कर सकता है जिन्हें आतंकवाद का सामना है इसीलिए आतंकवादियों के विरुद्ध ईरान की गतिविधियों और कार्यवाहियों का स्वागत किया जाना चाहिए।

राबर्ट हन्टर ने इस सवाल के जवाब कि आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में ईरान की भूमिका से वाइट हाऊस क्यों इनकार करता है? कहा कि अमरीकी अधिकारियों के इस नकारात्मक दृष्टिकोण का संबंध, इस्राईल के बारे में ईरान के दृष्टिकोण से है क्योंकि इस्राईल के बारे में ईरान का जो दृष्टिकोण है वह अमरीका और कुछ दूसरे देशों को पसंद नहीं है।