अमरीका, पैकेट बम में धमाके , 3 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59213-अमरीका_पैकेट_बम_में_धमाके_3_हताहत_व_घायल
अमरीका के टेक्ज़ास राज्य के आस्टिन नगर में दो पैकेट बमों में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१८ ०३:१८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, पैकेट बम में धमाके , 3 हताहत व घायल

अमरीका के टेक्ज़ास राज्य के आस्टिन नगर में दो पैकेट बमों में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

आस्टिन नगर के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि पहले धमाके में एक 17 वर्षीय किशोर की अपने घर के सामने मौत हो गयी जबकि एक महिला घायल हुई और दूसरे धमाके में एक 75 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गयी है। 

स्थानीय समयानुसार सोमवार को यह धमाके आस्टिन नगर से 6 किलोमीटर की दूरी पर हुए। 

पुलिस प्रमुख ने बताया कि संभवित रूप से इन दोनों धमाकों का संबंध, मार्च के आरंभ में आस्टिन नगर में होने वाले धमाकों से है। 

गत 2 मार्च को एक 39 वर्षीय व्यक्ति पैकेट बम विस्फोट में अपने ही घर के सामने मारा गया था। 

उन्होंने आस्टिन नगर के लोगों से अपील की है कि अपने घर के सामने पड़े पैकेट को हाथ न लगाएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। 

पैकेट बमों के हमलों में मारे जाने वाली सभी लोग या लेटिन मूल के थे या फिर अफ्रीकी मूल के। 

इस प्रकार के हमलों की वजह अभी तक मालूम नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस ने हमले का शिकार बनने वालों के वर्ण के दृष्टिगत कहा है कि हमलों के पीछे नस्लभेद की भावना हो सकती है। 

अमरीका में डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ताकाल में दक्षिणपंथी व नस्लभेदी अमरीकी गुटों की गतिविधियों में तेज़ी आयी है। (Q.A.)