मालदीप ने भारत को धमकी दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59299-मालदीप_ने_भारत_को_धमकी_दी
मालदीप के राष्ट्रपति ने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के बारे में भारत को सचेत कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १४, २०१८ १६:०१ Asia/Kolkata
  • मालदीप ने भारत को धमकी दी

मालदीप के राष्ट्रपति ने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के बारे में भारत को सचेत कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मालदीप के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन ने बुधवार को भारत को धमकी दी है कि वह मालदीप के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मालदीप, भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता उसी प्रकार वह चाहता है कि नई दिल्ली भी मालदीप के मामले में हस्तक्षेप न करे।

मालदीप के राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीप एक स्वतंत्र देश है और वह देश के आंतरिक मामलों को हल कर सकता है और उसे दूसरे देशों के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

भारत सरकार जेल में बंद राजनेताओं की रिहाई की मांग कर रही है जबकि देश के सुप्रिम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति सहित विपक्षी नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया था किन्तु अब्दुल्लाह यामीन ने सुप्रिम कोर्ट के फ़ैसले को मानन से इनकार दिया और देश में आपातकाल लागू कर दिया था। 

भारत और चीन सहित क्षेत्र के बड़े देशों के इस देश में अधिक प्रभाव बढ़ाने के कारण इस देश का आंतरिक संकट बहुत अधिक बढ़ गया है। भौगोलिक दृष्टि से मालदीप बहुत ही महत्वपूर्ण देश समझा जाता है। (AK)