लाहौर में आत्मघाती धमाका, 35 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59335-लाहौर_में_आत्मघाती_धमाका_35_हताहत_व_घायल
पाकिस्तान के लाहौर नगर में एक आत्मघाती हमले में 35 लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१८ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • लाहौर में आत्मघाती धमाका, 35 हताहत व घायल

पाकिस्तान के लाहौर नगर में एक आत्मघाती हमले में 35 लोग हताहत और घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के घर के निकट एक आत्मघाती हमलावर ने अपने आपको विस्फोट से उड़ा लिया जिसके परिणाम स्वरूप पांच पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हुए जिनमें 14 पुलिसकर्मी हैं। घायलों में से कई की स्थिति चिंताजनक है।

 

सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह धमाका नवाज़ शरीफ़ परिवार के आवास से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर एक जांच चौकी के समीप हुआ। विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर तबलीग़ी जमाअत का एक कार्यक्रम था। लाहौर पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि तबलीग़ी सेंटर के निकट जांच चौकी के पास एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को उड़ा लिया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। तहरीके तालेबान पाकिस्तान ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। (HN)