पाकिस्तान में बम धमाका, कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59425-पाकिस्तान_में_बम_धमाका_कई_हताहत_और_घायल
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क़िला सैफुल्ला इलाक़े में एक घर में हुए बम विस्फोट में चार लोग हताहत हो गए हैं जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१८ १६:५५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में बम धमाका, कई हताहत और घायल

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क़िला सैफुल्ला इलाक़े में एक घर में हुए बम विस्फोट में चार लोग हताहत हो गए हैं जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक़ पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क़िला सैफुल्ला क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों सहित एक बम धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल ले जाया गया है, इस धमाके में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों की मौत हो गई है।

क़िला सैफुल्ला क्षेत्र के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के अनुसार, घायल लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि जिस घर में घमाका हुआ है उसको घेरे मे लेकर जांच आरंभ कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़ यह धमाका उस समय हुआ जब एक कार में विस्फोटक पथार्द रखा जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान का बलोचिस्तान प्रांत  एक अशांत राज्य के रूप में जाना जाता है। बलोचिस्तान तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन, जैसे लश्करे झांगवी काफ़ी सक्रीय है। (RZ)