हो गया ईरान के खिलाफ, अमरीका- अरब त्रिपक्षीय समिति का गठन
-
पश्चिम, हमेशा से अरबों को ईरान के खिलाफ प्रयोग करता रहा है।
अमरीकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि सऊदी अरब, यूएईए और अमरीका की सदस्यता से ईरान के खिलाफ एक त्रिपक्षीय समिति का गठन हुआ है।
स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी ने बताया है कि इस कमेटी के गठन का मक़सद, ईरान की उस भूमिका पर अंकुश लगाने में परस्पर सहयोग है जो इन देशों के दावों के अनुसार अस्थिरता पैदा करने वाली है।
अमरीकी अधिकारी ने बताया कि इस समिति के गठन की घोषणा, सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की अमरीका यात्रा के दौरान की जाएगी।
इस अमरीकी अधिकारी के अनुसार कमेटी का गठन, सऊदी अरब और यूएई के बारे में ईरान से सवाल करने का बहुत अच्छा स्थान है।
यह एेसी स्थिति में है कि दस्तावेज़ों से यह साबित हो चुका है कि वाशिंग्टन, रियाज़ और अबूज़बी आतंकवादियों विशेषकर इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के सब से बड़े समर्थक हैं।
इराक़ और सीरिया के सहयोग से आतंकवादियों के खिलाफ ईरान की निर्णायक कार्यवाहियां ही, अमरीका, सऊदी अरब और यूएई की ओर से तेहरान के खिलाफ साज़िशों की असली वजह हैं। (Q.A.)