रूस के राष्ट्रपति ने साइबेरिया में लगी आग को अपराध बताया
Mar २७, २०१८ १४:११ Asia/Kolkata
रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि साइबेरिया के केमेरोफ़ शहर के शाॅपिंग सेंटर में लगी आग, आपराधिक कार्यवाही है।
विलादिमीर पुतीन ने मंगलवार को केमेरोफ़ शहर के उक्त शाॅपिंग सेंटर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि आग लगने की इस घटना में दोषी पाए गए सभी लोगों को दंडित किया जाएगा। रूस के अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं जिसके कारण कम से कम 64 लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हुए।
अब तक की जांच से पता चला है कि एक पहरेदार ने घटना से पहले आग का अलार्म बंद कर दिया था जबकि निकासी के द्वार भी ग़ैर क़ानूनी ढंग से बंद थे। इस मार्मिक दुर्घटना के बाद रूस की सरकार ने एक बयान जारी करके घटना में मरने वालों के परिजनों से सहानुभूति जताई है और तीन दिन के आम शोक की घोषणा की है। (HN)
टैग्स