नाइजीरियाः शेख ज़कज़की की रिहाई के लिए प्रदर्शन
नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में लोगों ने प्रदर्शन करके इस देश के इस्लामी नेता, शेख ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की है।
प्रेस टीवी के अनुसार हज़ारों लोगों ने अबूजा की सड़कों पर उतर कर सरकार से मांग की है कि वह इस देश के उच्च न्यायालय के उस आदेश का पालन करे जिसमें अदालत ने शेख ज़कज़की को रिहा करने का फैसला दिया है।
इस प्रदर्शन में नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी की तत्काल रिहाई की मांग की।
प्रदर्शन कारियों ने इस देश के संसद के सामने प्रदर्शन करके सांसदों से मांग की है कि वह इस देश के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी को उच्च न्यायालय के आदेश को मानने पर बाध्य करें।
नाइजीरिया के प्रसिद्ध इस्लामी बुद्धिजीवी शेख ज़कज़की को 13 दिसंबर सन 2015 में इस देश के सैनिकों ने ज़ारिया नगर में उनके घर पर हमला करके गिरफ्तार कर लिया था।
इस हमले में सैंकड़ों लोग मारे गये गये और सैनिकों ने शेख ज़कज़की को गिरफ्तार करने से पहले उनके तीन बेटों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
नाइजीरिया के उच्च न्यायालय ने शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है लेकिन सेना और सरकार, इस आदेश का पालन नहीं कर रही है।(Q.A.)