फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में लंदन में प्रदर्शन
लंदन में नागरिक गुटों के कार्यकर्ताओं की ओर से फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन और फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के अपराध की निंदा में प्रदर्शन आयोजित हुआ।
अलआलम के अनुसार, फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा के समर्थक आंदोलन सहित कुछ दूसरे नागरिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लंदन में प्रदर्शन किया और ब्रितानी कंपनियों और बैंकों से अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन पर पाबंदी लगाने की मांग की।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों की वतन वापसी के अधिकार के समर्थन व ज़ायोनी शासन की जेलों में बंद छोटे बच्चों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग को लेकर लंदन में ज़ायोनी शासन के दूतावास के सामने प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन का समर्थन किया और ब्रितानी सरकार से मांग की कि वह फ़िलिस्तीनियों की पीड़ा और उनके ख़िलाफ़ अत्याचारपूर्ण कार्यवाहियों के कारण ज़ायोनी शासन का समर्थन ख़त्म करे।
शुक्रवार को ग़ज़्ज़ा की सीमा पर आयोजित "फ़िलिस्तीनियों की वतन वापसी के अधिकार" की विशाल रैली में 10000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों ने भाग लिया और अतिग्रहित भूमि की ओर मार्च किया। ज़ायोनी सैनिकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे फ़िलिस्तीनियों को गोलियों, हथगोलों और आंसू गैस के गोलों से निशाना बनाया। इन झड़पों में 17 फ़िलिस्तीनी शहीद और 1400 से ज़्यादा घायल हुए।
यह प्रदर्शन नकबा दिवस अर्थात अवैध इस्राईल की स्थापना दिवस तक जारी रहेगा।(MAQ/N)