सीरिया में अमरीकी सेना की ज़िम्मेदारी ख़त्म हो गयीः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60548-सीरिया_में_अमरीकी_सेना_की_ज़िम्मेदारी_ख़त्म_हो_गयीः_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध अमरीकी सेना की ज़िम्मेदारियों को छह महीने में समाप्त हो जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०१८ १६:५१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी सेना की ज़िम्मेदारी ख़त्म हो गयीः ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध अमरीकी सेना की ज़िम्मेदारियों को छह महीने में समाप्त हो जाना चाहिए।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आशा व्यक्त है कि सीरिया में शांति और सुरक्षा की स्थापना की ज़िम्मेदारी फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देश उठा लेंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का यह बयान एेसी हालत में सामने आया है कि इससे पहले बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि अमरीका ने मध्यपूर्व में 17 वर्षीय उपस्थिति के दौरान 7 ट्रिलियन डाॅलर ख़र्च किए हैं। उनका कहना था कि इन देशों में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का तबाही और बर्बादी के अलावा कोई परिणाम नहीं निकला।

ट्रम्प का यह बयान एेसी हालत में सामने आया है कि अमरीकी सैन्य कमान्डर सीरिया में सैन्य उपस्थिति बढ़ाने पर बल दे रहे हैं। पिछले सप्ताह अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निकलने की संभावना व्यक्त की थी। 

ट्रम्प के इस बयान के बाद से ही तेल अवीव और रियाज़ के निकटवर्ती मीडिया में हंगामा मच गया और उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिकों के निकलने के ख़तरनाक परिणाम सामने आएंगे। (AK)