हम चीन से पहले ही ट्रेड वाॅर हार चुके हैंः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ कोई ट्रेड वॉर नहीं है, यह युद्ध तो हम बरसों पहले ही हार चुके हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि चीन के साथ हमारा व्यापारिक युद्ध नहीं है, यह युद्ध तो हम वर्षों पहले अमरीका का नेतृत्व करने वाले मूर्ख और अयोग्य लोगों के कारण हार चुके हैं। ट्रम्प ने कहा कि अमरीका, चीन के साथ व्यापारिक नुक़सान जारी रखने को सहन नहीं कर सकता।
अमरीकी राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीका को वार्षिक 500 अरब डॉलर के व्यापारिक नुक़सान का सामना है जबकि दूसरी जगह से भी उसको 300 अरब का नुक़सान हो रहा है, हम यह सब जारी नहीं रहने दे सकते।
अमरीकी राष्ट्रपति का ट्वीट चीन की ओर से अमरीकी उत्पादों के आयत पर टैक्स में वृद्धि का इशारा दिए जाने और इन उत्पादों की सूची जारी करने के अगले दिन सामने आया है।
ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में अमरीका और चीन की ओर से ऐसी कार्यवाहियां की गयी हैं जिनसे अमरीका और चीन के आपसी व्यापारिक संबंधों में बहुत तनाव पैदा हो गया है। (AK)