शैख़ ज़कज़की की रिहाई के लिए नाइजीरिया में प्रदर्शन
नाइजीरिया के लोग इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की ग़ैर क़ानूनी क़ैद जारी रहने के ख़िलाफ़ निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
नाइजीरिया के लोगों ने राजधानी अबूजा में इस देश की सरकार और सेना के ख़िलाफ़ व्यापक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग़ैर क़ानूनी क़ैद से शैख़ ज़कज़की की तुरंत रिहाई की मांग दतहराई। नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रवक्ता इब्राहीम मूसा ने कहा कि देश के अधिकारी जनता की आपत्तियों से ध्यान हटाने के लिए ग़लत सूचनाएं फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और सेना के अधिकारी चाहते हैं कि एक तरह की अराजकता फैल जाए ताकि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को कुचल सकें।
ज्ञात रहे कि 13 दिसम्बर वर्ष 2015 को नाइजीरिया की सेना ने इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में एक इमाम बारगाह पर हमला करके गिरफ़्तार कर लिया था। इस हमले में उनके तीन बेटों समेत सैकड़ों लोग मारे गए थे। नाइजीरिया के उच्च न्यायालय ने शैख़ ज़कज़की को रिहा करने का आदेश दिया है लेकिन सरकार और सेना उन्हें रिहा करने के लिए तैयार नहीं हैं। (HN)