परवेज़ मुशर्रफ़ ने कश्मीर को बहुत नुक़सान पहुंचायाः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60852-परवेज़_मुशर्रफ़_ने_कश्मीर_को_बहुत_नुक़सान_पहुंचायाः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ पार्टी के चेयरमैन इमरान ख़ान ने कहा कि अगले आम चुनावों में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव के अंतर्गत समग्र और प्रभावी नीति बनाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०१८ १४:२४ Asia/Kolkata
  • परवेज़ मुशर्रफ़ ने कश्मीर को बहुत नुक़सान पहुंचायाः इमरान ख़ान

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ पार्टी के चेयरमैन इमरान ख़ान ने कहा कि अगले आम चुनावों में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव के अंतर्गत समग्र और प्रभावी नीति बनाएंगे।

श्रीनगर की एक पत्रिका कश्मीर नरेटर से बात करते हुए उनका कनहा था कि कश्मीर मुद्दे को केन्द्रीय हैसियत हासिल है और उसका हल आवश्यक है और हम पूर्णरूप से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की रोशनी में कश्मीर के स्वाधीनता के हक़ के साथ खड़े हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि परवेज़ मुशर्रफ़ ने संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव को पुराना क़रार देकर कश्मीर मुद्दे को बड़ा नुक़सान पहुंचाया जबकि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने अपने व्यापारिक हितों को कश्मीर मुद्दे और राष्ट्रीय हितों दोनों पर प्राथमिकता दी।

इमरान ख़ान ने कहा कि नवाज़ शरीफ़ ने कश्मीरियों के स्वाधीनता के हक़ के आंदोलन को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचाया और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के अवसर पर हुर्रियत नेताओं से मुलाक़ात तक नहीं की।

श्री इमरान ख़ान ने कहा कि सरकार के पास कश्मीर पर कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है और कश्मीर कमेटी के मुख्य मौलाना फ़ज़लुर्रहमान ने केवल विशिष्टताएं प्राप्त की और सरकारी ख़र्च पर दुनिया घूमने के लिए कमेटी का नेतृत्व अपने पास रखे हुए हैं किन्तु उनकी साख की वजह से विभिन्न देश उन्हें वीज़ा नहीं देते। (AK)