अलजीरिया में सैन्य विमान गिरा, 200 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60890-अलजीरिया_में_सैन्य_विमान_गिरा_200_हताहत
अलजीरिया में एक सैन्य विमान गिरने के कारण 200 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ११, २०१८ १५:१४ Asia/Kolkata
  • अलजीरिया में सैन्य विमान गिरा, 200 हताहत

अलजीरिया में एक सैन्य विमान गिरने के कारण 200 लोग मारे गए हैं।

अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स से 20 मील की दूरी पर स्‍थित बोफ़ारिक क्षेत्र में हवाई अड्डे के निकट बुधवार को एक सैन्‍य विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिसमें 200 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में अधिकतर सैनिक हैं। अलजीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ और उसमें सवार सभी सैनिक मारे गए।

 

विमान में लगभग 200 सैनिक सवार  थे और विमान बोफ़ारिक के सैन्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद गिर गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों द्वारा लिए गए फ़ुटेज में रनवे के निकट काले धुएं का ग़ुबार देखा जा सकता है। अभी तक विमान गिरने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह विमान, सैनिकों को स्थानांतरित करने और राहतकर्म का था। (HN)