सीरिया की स्थिति को अनियंत्रित न होने दिया जाएः गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से टेलीफ़ोन पर संपर्क करके सीरिया की स्थिति के बारे में बात की है।
अंटोनियो गुटेरस ने अमरीका, रूस, फ़्रान्स, ब्रिटेन और चीन के प्रतिनिधियों से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए सीरिया की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सीरिया के लोगों की जान की सुरक्षा और उनकी समस्याओं व दुखों की समाप्ति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ मे महासचिव ने सीरिया की स्थिति के बंद गली में पहुंच जाने पर चिंता जताई और कहा कि स्थिति के बेक़ाबू हुए बिना इसके समाधान की ज़रूरत है।
सीरिया के पूर्वी ग़ोता में मौजूद आतंकी और उनके अमरीकी व यूरोपीय समर्थक, सीरिया की सरकार पर दूमा के क्षेत्र में रासायनिक हमले का आरोप लगा रहे हैं जबकि दमिश्क़ ने इसे पूरी तरह से निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया है। रूस ने भी कहा है कि दूमा में रासायनिक हमले का कोई प्रमाण नहीं है। (HN)