सीरिया पर जर्मनी ने फिर आरोप लगाया
Apr १२, २०१८ १४:२५ Asia/Kolkata
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने दावा किया है कि बहुत से मौजूद प्रमाणों से पता चलता है कि दूमा में हालिया रासायनिक हमलों की ज़िम्मेदार सीरिया सरकार है।
आस्ट्रियाई समाचार पत्र विनर साइटिंग की रिपोर्ट के अनुसार जर्मन चांसरल एंगेला मर्केल ने बुधवार को कहा कि प्रमाणों और स्थिति से पता चलता है कि सीरिया में एक नयी रासायनिक कार्यवाही की गयी।
एंगेला मर्केल ने इसी प्रकार खेद प्रकट किया है कि सुरक्षा परिषद अमरीकी सुझाव के आधार पर घटना की जांच के लिए पूर्वी ग़ोता में संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम भेजने में सफल न हो सकी।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और कुछ पश्चिमी सरकारों ने पूर्वी ग़ोता के शहर दूमा में कथित रासायनिक हमले का आरोप सीरिया सरकार पर लगाया था। (AK)
टैग्स