सीरिया के बारे में फ़्रांस ने फिर दोहराया दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60990-सीरिया_के_बारे_में_फ़्रांस_ने_फिर_दोहराया_दावा
फ़्रांस ने पूर्वी ग़ोता के दूमा शहर में रासायनिक हमलों के प्रयोग के दावे को फिर से दोहराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १२, २०१८ १४:५३ Asia/Kolkata
  • सीरिया के बारे में फ़्रांस ने फिर दोहराया दावा

फ़्रांस ने पूर्वी ग़ोता के दूमा शहर में रासायनिक हमलों के प्रयोग के दावे को फिर से दोहराया है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुलए मैक्रां ने गुरुवार को दावा किया है कि प्रमाणों और साक्ष्यों से पता चलता है कि सीरिया सरकार ने दूमा में रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इससे पहले दावा किया था कि क्षेत्र में उनके देश की प्राथमिकता है और सीरिया के विरुद्ध कार्यवाही का समय उनके चयन से जुड़ा हुआ है। 

ज्ञात रहे कि पूर्वी ग़ोता के दूमा क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के आतंकवादियों ने शनिवार की रात दमिश्क़ सरकार पर रासायनिक हथियारों के हमले का आरोप लगाया। सीरिया की सरकार ने इन आरोपों का कड़ाई से खंडन किया है। (AK)