सऊदी गठबंधन से मोरक्को अपने फ़ाइटर जेट निकाल रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61110-सऊदी_गठबंधन_से_मोरक्को_अपने_फ़ाइटर_जेट_निकाल_रहा_है
यमन पर अऊदी अरब की अगुवाई में हमला करने वाले गठबंधन से मोरक्को  ने अपने फ़ाइट जेट वापस बुलाने का फ़ैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१८ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • मोरक्को के फ़ाइटर जेट एफ़-16 की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
    मोरक्को के फ़ाइटर जेट एफ़-16 की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)

यमन पर अऊदी अरब की अगुवाई में हमला करने वाले गठबंधन से मोरक्को  ने अपने फ़ाइट जेट वापस बुलाने का फ़ैसला किया है।

सऊदी गठबंधन 3 साल से ज़्यादा समय से यमन पर हमले कर रहा है जिसमें अब तक हज़ारों की संख्या में बेगुनाह हताहत, दसियों हज़ार घायल, और दसियों लाख विस्थापित हुए हैं।  

मोरक्को अपने यहां सैन्य कार्यवाही की ज़रूरत का हवाला देकर इन फ़ाइटर जेट को वापस ला रहा है।

शनिवार को अंग्रेज़ी भाषी अख़बार द नॉर्थ अफ़्रीक़ा पोस्ट न्यूज़पेपर ने मोरक्को के इंटरनेट आउटलेट के हवाले से कहा, "एफ़-16 फ़ाइटर जेट वतन वापस लाए जाएंगे क्योंकि पश्चिमी सहारा में बढ़ती मिलिटेंसी की वजह से सेना को हाई एलर्ट कर दिया गया है।" (MAQ/N)