सऊदी अरब पर हमला करना सही है, जेरमी कोर्बिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61270-सऊदी_अरब_पर_हमला_करना_सही_है_जेरमी_कोर्बिन
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने यमन पर प्रतिबंधित क्लस्टर बमों की बमबारी करने की वजह से सऊदी अरब पर हवाई हमले की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१८ १४:२० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब पर हमला करना सही है, जेरमी कोर्बिन

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने यमन पर प्रतिबंधित क्लस्टर बमों की बमबारी करने की वजह से सऊदी अरब पर हवाई हमले की मांग की है।

इरना के अनुसार, कोर्बिन ने ब्रितानी प्रधान मंत्री टेरीज़ा मे की देश की संसद से इजाज़त लिए बिना सीरिया पर हमले में शामिल होने की वजह से आलोचना करते हुए कहा कि यमन का मानवीय संकट दूसरे देशों को यह अधिकार व इजाज़त देता है कि वे प्रतिबंधित क्लस्टर बम की बमबारी करने की वजह से सऊदी अरब की हवाई छावनियों व ठिकानों को निशाना बनाएं।

उन्होंने ब्रितानी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सत्र में इस देश की संसद सभापति और प्रधान मंत्री टेरीज़ा मे को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी ने पिछली जनवरी में बताया था कि यमन को दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकट का सामना है इसलिए प्रधान मंत्री आज प्रण लें कि यमन के ख़िलाफ़ सऊदी बमबारी का समर्थन ख़त्म कर रही और इस शासन को हथियारों की बिक्री रोक रही हैं।

लेबर पार्टी के नेता ने सीरिया पर हमले को जल्दबाज़ी में उठाया गया क़दम बताते हुए ऐसा क़ानून बनाने की मांग की जिसके आधार पर लंदन सरकार संसद की इजाज़त के बिना सैन्य हमले न कर सके।

टेरीज़ा मे ऐसे हालात में हाउस ऑफ़ कॉमन्स गयी थीं कि उन पर सीरिया पर अमरीका और फ़्रांस के हमले में ब्रिटेन को शामिल करने के कारण बहुत दबाव है।  (MAQ/N)