उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आरंभ हुई हाॅटलाइन सेवा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया है कि दोनो कोरियाओं के बीच आज से हाॅटलाइन सेवा शुरू हो गई है।
उत्तर और दक्षिण कोरिया ने हॉटलाइन सेवा शुरू की है। अपने नेताओं के बीच बातचीत के उद्देश्य से उत्तर तथा दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार से हॉटलाइन सेवा शुरू कर दी है।
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने आज यह जानकारी दी। एक सप्ताह के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भेंटवार्ता करने वाले हैं। ग्यारह वर्षों के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष अगले शुक्रवार को भेंटवार्ता करने जा रहे हैं।
ब्लू हाउस के वरिष्ठ अधिकारी यून कुन यंग ने कहा, दोनों कोरिया के नेताओं के बीच हॉटलाइन का ऐतिहासिक कनेक्शन स्थापित हो गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षण के तौर पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 4 मिनट 19 सेंकेंड तक बातचीत हुई। कोरियाई प्रायद्वीप और उसके इर्दगिर्द की घूमती कूटनीति के बीच यह एक नवीनतम कदम है।
इस हॉटलाइन सेवा से दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस और उत्तर कोरिया के परमाणु ताकत से संपन्न स्टेट अफेयर्स कमीशन के बीच संपर्क कायम हो गया है। उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी कह चुके हैं कि वे मई या जून के आरंभ में उत्तरी कोरिया के नेता से भेंट करने वाले हैं।