सीरिया में स्थिरता बहुत ज़रूरीः गोटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61768-सीरिया_में_स्थिरता_बहुत_ज़रूरीः_गोटेरस
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना है कि सीरिया में स्थिरता बहुत ही आवश्यक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१८ १२:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में स्थिरता बहुत ज़रूरीः गोटेरस

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना है कि सीरिया में स्थिरता बहुत ही आवश्यक है।

अश्शरक़ुल औसत के अनुसार एंटोनियो गोटरेस ने ब्रसल्ज़ में सीरिया के बारे में आयोजित होने वाली बैठक में बोलते हुए कहा कि सीरिया संकट का सैन्य समाधान उचित नहीं है।  उन्होंने कहा कि सीरिया के टुकड़े नहीं होने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि एक करोड़ तीस लाख से अधिक सीरियावासी बहुत ही विषम परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस समय पैंसठ लाख सीरियावासी, अपने देश के बाहर पलायनकर्ताओं का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  गोटेरस ने कहा कि सीरिया की आर्थिक सहायता के क्रम को टूटना नहीं चाहिए।  उनका कहना था कि जो लोग युद्ध के कारण सीरिया से पलायन कर गए हैं उनको वापस लाया जाए।