अफ़ग़ानिस्तान की सरकार, तालेबान के उत्तर की प्रतीक्षा में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61774-अफ़ग़ानिस्तान_की_सरकार_तालेबान_के_उत्तर_की_प्रतीक्षा_में
अफ़ग़ानिस्तान की सरकार का कहना है कि शांति वार्ता में भाग लेने के लिए उसे तालेबान के उत्तर की प्रतीक्षा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१८ १३:२५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान की सरकार, तालेबान के उत्तर की प्रतीक्षा में

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार का कहना है कि शांति वार्ता में भाग लेने के लिए उसे तालेबान के उत्तर की प्रतीक्षा है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि शांति वार्ता के बारे में उन्हें तालेबान की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

दूसरी ओर हर साल की तरह ही इस साल भी तालेबान ने वसंत के मौसम में फिर से अपने हमलों को तेज़ कर दिये हैं।  तालिबान के एक बयान के मुताबिक उसका आपरेशन "अल खंदक़" अमेरिकी बलों, उनके एजेन्टों और साथ ही साथ उनके अंदरूनी समर्थकों को निशाना बनाएगा।  तालिबान ने कहा कि आपरेशन अल खंदक़ में अमेरीकी आक्रमणकर्ताओं और उनके समर्थकों को कुचलने, मारने और पकड़ने पर ज़ोर होगा।  तालिबान ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी अड्डों की मौजूदगी, शांति के सारे ही अवसरों को समाप्त करके युद्ध को बढ़ा रही है।

उल्लेखनीय है कि तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान सरकार से यह शर्त लगा रखी है कि जब तक अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिक यहां से निकल नहीं जाते उस समय तक वे सरकार से शांति वार्ता नहीं करेंगे।